आकर्षण का नियम: सत्य और मिथक
by Sumit Laley
Loading...
Book Details
- Language: English
- Published Date: 2026-09-29
- Pages: 140
Book Summary
मुश्किल ही है कि इस विषय के बारे में हम में से ज्यादातर लोगों ने कहीं न कहीं सुना या पढ़ा न हो, क्योंकि चाहे विडियो हों या किताबें , इस विषय पर अच्छी खासी सामग्री और अच्छी खासी तादाद में निर्देश देने वाले और सिखाने का दावा करने वाले लोग मौजूद हैं और ऐसे किसी न किसी इंसान की बात या उसके बताए हुए आसान से तरीके से प्रभावित होकर हम कुछ पाने की कोशिश में लग जाते हैं और वही होता है कि हम सफल नहीं हो पाते क्योंकि निश्चित रूप से कुछ न कुछ तो गलत हो रहा है। और इस बात का खयाल करना बहुत जरूरी है कि सवाल किसी नियम के सच या काल्पनिक होने का है या एक आसान से लगने वाले और गलत तरीके को अपना कर हम खुद एक अच्छी खासी गलती कर रहे हैं। तो इस किताब को लिखने का मेरा उद्देश्य यही है कि पाठकों के साथ ये बात साझा कर सकूं कि अगर कोई नियम वास्तव में अपने आप में सच है तो वो प्रकृति और विज्ञान के नियमों के खिलाफ नहीं हो सकता, बल्कि किस तरह आप उसे हर तरह के गलत, पर आसान से लगने वाले और चमत्कार जैसे तरीकों को छोड़कर और एक सही तौर पर समझकर और अपना कर कुछ हासिल करने के लिए सफल बना सकते हैं।
Reviews for this book
Please sign in to write a review for this book.